फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and son from Ballia caught with 26 kg of cannabis.

Shahjahanpur News: 26 किलो गांजे के साथ पकड़े गए बलिया निवासी पिता-पुत्र

Sun, 09 Aug 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father and son from Ballia caught with 26 kg of cannabis.
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने शुक्रवार रात सरयू पुलिया के पास घेराबंदी कर गांजा तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 26 किलो गांजा, 970 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलिया के थाना नगरा क्षेत्र के गांव तियरा हैदरपुर निवासी जगजीत सिंह अपने पुत्र आयुष के साथ गांजे की तस्करी करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सरयू पुलिया के पास दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में जगजीत सिंह के पास से 18 पैकेट में 16 किलो गांजा और उसके पुत्र आयुष के पास से पांच पैकेट में 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा थोक में खरीदकर फुटकर में बेचते थे। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed