फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers will launch a hunger strike if their demands are not met.

Shahjahanpur News: मांगे न माने जाने पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे किसान

Thu, 12 Mar 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will launch a hunger strike if their demands are not met.
पुवायां में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
पुवायां। एक माह से अधिक समय से पुवायां में धरना दे रहे किसानों ने तहसील प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल करने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पांच दिन पूर्व संगठन के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दो फरवरी को डाक बंगला परिसर में धरना शुरू किया था। एक माह बीत जाने के बाद भी उनकी सुध नहीं लिए जाने से नाराज किसानों ने पांच दिन पूर्व धरने को क्रमिक भूख हड़ताल में बदल दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि तहसील प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा ले रहा है लेकिन समस्याओं का समाधान होने से पहले वे लोग हटने वाले नहीं हैं। अगर 13 मार्च तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 14 मार्च से वे लोग भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि संगठन के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता हो गई है। किसानों को सूचित भी कर दिया गया है, अगर भूख हड़ताल पर भी ध्यान नहीं दिया गया तो वे लोग जिला मुख्यालय कूच करने के लिए मजबूर होंगे।

----
जिस जमीनी विवाद को लेकर धरना चल रहा है, उस जमीन को कुर्क करने की रिपोर्ट मिली है। दोनों पक्षों का कोर्ट में वाद चल रहा है। उसमें जो निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। तहसील प्रशासन से कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed