{"_id":"65dce9c11433aab4390fdcea","slug":"farmers-will-get-additional-rs-20-per-quintal-on-wheat-sale-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-114080-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गेहूं बिक्री पर किसानों को मिलेंगे प्रति क्विंटल 20 रुपये अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गेहूं बिक्री पर किसानों को मिलेंगे प्रति क्विंटल 20 रुपये अतिरिक्त
Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। एक मार्च से गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल 20 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
खाद्य तथा रसद विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बरेली के संभागीय खाद्य नियंत्रक को बताया कि एक मार्च से गेंहू खरीद का शुभारंभ होगा। गेहूं खरीद के लिए बरेली में 131, बदायूं में 136, पीलीभीत में 145 और शाहजहांपुर में 200 केंद्र खोले गए हैं। मंडल भर में कुल 612 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। किसानों के साथ बटाईदारों से भी खरीद होगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि किसानों को इस बार उतारई और छनाई की मद में प्रति क्विंटल 20 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। क्रय केंद्रों पर गेहूं की उतराई और साफ-सफाई के किसानों की ओर से श्रमिकों को किए गए भुगतान का मूल्य सरकार समर्थन मूल्य 2275 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त देगी। अब किसानों को प्रति क्विंटल कुल 2295 रुपये प्राप्त होंगे।
-- -- -
गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र प्रभारी तैनात हो गए हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 20 रुपये उतराई, छनाई की मद में भी मिलेंगे।
राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर