{"_id":"68891e473d0c5904c90aabd0","slug":"farmers-will-benefit-from-branding-and-marketing-of-jaggery-production-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-149266-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुड़ उत्पादन ब्रांडिंग और बाजारीकरण से होगा किसानों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुड़ उत्पादन ब्रांडिंग और बाजारीकरण से होगा किसानों को फायदा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुड़ उत्पादकों एवं उद्यमियों के लिए मंगलवार को गन्ना शोध परिषद सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों एवं लघु उद्यमियों को गुड़ आधारित उत्पादों की विविधता, गुणवत्ता, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन तथा बाजारीकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र एवं सहायक चीनी आयुक्त नीरज कुमार ने किया कार्यशाला में शाहजहांपुर एवं फर्रुखाबाद जनपद से आए 35 से अधिक गुड़ उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि परंपरागत गुड़ उत्पादन के साथ गुड़ आधारित उत्पाद जैसे चॉकलेट, फ्लेवर्ड, पाउडर और ब्लॉक गुड़, एनर्जी बार आदि विकसित किए जाएं। उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ेगी और किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी। सहायक चीनी आयुक्त, नीरज कुमार ने गुड़ उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी। संचालन प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने किया। संवाद