{"_id":"61a912e87057cc4a71057786","slug":"farmers-upset-for-many-days-for-weighing-sugarcane-shahjahanpur-news-bly468014273","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौलवाने के लिए कई दिन से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौलवाने के लिए कई दिन से किसान परेशान
विज्ञापन
घेराव के दौरान गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी से किसानों की होती नोकझोंक। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल तौल कांटे पर धीमी गति से गन्ने की तौल होने किसानों के गन्ने से भरी बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली के कारण मिल यार्ड से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक वाहनों की लंबी लाइनें लग रही हैं। बृहस्पतिवार को कई दिन से गन्ना लेकर आए किसानों ने तौल न होने पर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ना अधिकारी का घेराव किया।
बृहस्पतिवार को चीनी मिल यार्ड से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी की लंबी लाइनें लग जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा। गन्ना लेकर पिछले कई दिनों से आए किसानों ने गन्ने की तौल न हो पाने के कारण टोकन सेंटर मिल प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पहुंचे मिल के गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी का आक्रोशित किसानों ने घेराव करते हुए तत्काल गन्ने की तौल कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि 28 नवंबर का उनका इंडेंट कटा हुआ है। गन्ना लेकर दो दिन से मिल में खड़े हुए हैं। लेकिन अभी तक उनकी तौल नहीं हो पाई है। गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि धीमी गति से तौल हो रही है। गन्ना अधिकारी ने किसानों को तौल का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
मेरा 30 तारीख का गन्ने का इंडेंट कटा हुआ है। दो दिन से गन्ना लेकर खड़ा हूं लेकिन तौला नहीं गया। सर्दी के मौसम में बहुत परेशानी हो रही है।
- विनोद वर्मा, गांव अहिया मोहनापुर।
मुझे दो दिन गन्ना लाए हो चुके हैं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। 30 नवंबर का टोकन कटा है जबकि मिल प्रशासन ने चार दिसंबर तक का इंडेंट काट दिया है।
- धर्मेंद्र कुमार, गांव रुद्रपुर।
कांटे पर धीमी गति से तौल हो रही है। मिल प्रशासन ने अधिक इंडेंट काट दिए हैं। इसके कारण गेट पर गन्ना लेकर किसान कई दिन से खड़े हैं और परेशान हो रहे हैं। दो दिन से गन्ना लेकर खड़ा हूं।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र सिंह यादव, गांव जिकरीपुर।
सर्दी के मौसम में गन्ना किसान बहुत परेशान हैं। प्रशासन गन्ना किसानों की हालत पर ध्यान नहीं दे रहा है। 29 नवंबर का मेरा इंडेंट कटा हुआ है। मिल प्रशासन को चाहिए कि तत्काल गन्ने की तौल कराए।
- जगवीर, गांव काबिलपुर।
सुबह ड्यूटी पर आया हूं। यहां रात से ही 300 नंबर गन्ना ट्रॉली के अंदर जाने के बाद कंप्यूटर पर लॉक लगा हुआ है। जब तक अंदर से अधिकारी लॉक नहीं खोलेंगे, तब तक वह गाड़ियों का प्रवेश अंदर मिल यार्ड में नहीं कर सकते हैं। रात से ही यार्ड में गाड़ियों का प्रवेश बंद है।
- गजेंद्र वर्मा, टोकन इंचार्ज, चीनी मिल।
यदि इंडेंट नहीं काटे जाएंगे तब मिल बंद हो जाएगी। एक परिवार में पांच-पांच लोगों की पर्चियां हैं। सभी लोग गन्ना लेकर आ रहे हैं इसलिए यहां पर भीड़ हो गई है। तौल लगातार जारी है। तौल कांटे से किसानों को अंदर लेकर उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
- अमित चतुर्वेदी, गन्ना अधिकारी, चीनी मिल तिलहर