फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers' seven-acre wheat crop destroyed in a fire.

Shahjahanpur News: आग लगने से जल गई किसानों की सात एकड़ गेहूं की फसल

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers' seven-acre wheat crop destroyed in a fire.
तिलहर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के नवादा दरोबस्त, पलिया और पोसिल गांव में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे कई किसानों के खेतों में आग लग गई। तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं और करीब दस से ज्यादा किसानों की सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख में बदल गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

सूचना पाकर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार राजस्व टीम और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित खेतों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि आसपास के खेतों की करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल भी आग से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग द्वारा किसानों की क्षति का सर्वे शुरू कर दिया गया है और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। तहसीलदार के अनुसार पलिया गांव के मोनू सक्सेना, उनके भाई सोनू और बहादुर, पलिया दरोबस्त के धर्मपाल और पोसिल के कमल आदि किसानों की फसल आग से जलकर नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसली नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करके उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि आग लगने से करीब सात एकड़ गेहूं की फसल नष्ट होने की सूचना मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जा रहा है।
--
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से नरई में लगी आग
खुटार। गांव बनकटा के पास खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से नरई में आग लग गई। किसानों ने बुमश्किल आग पर काबू पाया।
खुटार के मोहल्ला कोट और गांव बनकटा निवासी राजेश सिंह, पिंटू यादव, अंकित मिश्रा, अरुण सिंह, छुन्नू सिंह, अनिल अग्निहोत्री, राजू शुक्ला, पुत्तू आदि किसानों ने बताया कि उनके खेत से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी तार नहीं बदले जा रहे हैं। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे तार टूटकर गिरने से नरई में आग लग गई। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने बमुश्किल आग बुझाई। इस बीच पांच एकड़ नरई जल गई। किसानों ने जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है। संवाद

--
एक बीघा गेहूं राख

खुटार। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पुनौती खुर्द निवासी बलवीर सिंह का एक बीघा गेहूं जल गया। बलवीर सिंह ने बताया कि जर्जर तारों के कारण अक्सर चिंगारी निकलती रहती है। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसान ने मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed