Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protested angrily after the weighing of sugarcane was stopped.

Shahjahanpur News: गन्ना की तौल रोकने से नाराज किसानों ने किया हंगामा

Sat, 17 Jan 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested angrily after the weighing of sugarcane was stopped.
रोजा चीनी मिल गेट पर हंगामे के दौरान मौजूद किसान। संवाद - फोटो : 1
रोजा। रोजा चीनी मिल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गेट पर तकनीकी कारणों से ट्राॅलियों की तौल रोकने पर किसान भड़क गए। उन्होंने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामे के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, आधा घंटे बाद गन्ने से भरी ट्राॅलियों की तौल शुरू करा दिए जाने पर किसान शांत हो गए।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे किसानों ने मिल प्रबंधन पर उनकी ट्राॅलियों की तौल रोककर गन्ना सेंटरों से आए ट्रकों की तौल शुरू करा देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे गन्ना प्रबंधक रवींद्र सिंह ने उन्हें समझाते हुए किसानों की ट्राॅलियों की तौल शुरू करा दी।
विज्ञापन

गन्ना प्रबंधक ने बताया कि गन्ना के ट्रकों से सड़कों पर जाम लगते देख कुछ देर के लिए किसानों की ट्राॅलियों को रोक दिया गया था, लेकिन घंटों ट्राॅलियों की तौल रोकने की बात निराधार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर से शाम तक किसानों की 121 ट्राॅलियों की तौल की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed