फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers have started a protest against soil mining and the plotting of agricultural land.

Shahjahanpur News: मिट्टी खनन और कृषि भूमि पर प्लाॅटिंग के विरोध में किसानों ने शुरू किया धरना

Sun, 18 Jan 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers have started a protest against soil mining and the plotting of agricultural land.
मीरानपुर कटरा। जेसीबी से मिट्टी के अवैध खनन और कृषि भूमि को आवासीय श्रेणी में लाए बगैर उस पर रिहायशी भूखंडों की बिक्री किए जाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर मरेना गांव में किसानों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों को मालाएं पहनाकर धरने पर बिठाते हुए नेत्रपाल गंगवार ने कहा कि मीरानपुर कटरा कस्बे के एक व्यक्ति ने गांव की सरकारी पुलिया तोड़कर पाटने के बाद कृषि भूमि पर जेसीबी से मिट्टी खनन कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उसने कृषि भूमि पर अवैध रूप से आवासीय भूखंडों की बिक्री भी शुरू कर दी है, लेकिन शिकायत करने पर भी एसडीएम कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन

धरने में गांव के वेदपाल गंगवार, चंद्रपाल गंगवार, बसंत पाल गंगवार, मुनीश कुमार, नरेश गंगवार, धर्मपाल, विनोद गंगवार आदि शामिल रहे। किसानों का कहना है कि एसडीएम को दिए गए चार सूत्री मांग पत्र पर कार्रवाई होने तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed