{"_id":"5831ebc54f1c1b9c28b398d5","slug":"farmers-get-rosa-personnel-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रोजा मिल के कर्मियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रोजा मिल के कर्मियों को घेरा
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना आयुक्त के आदेश पर सहकारी चीनी मिल तिलहर के पांच गन्ना तौल सेंटरों को रोजा शुगर मिल से जोड़ देने से क्षेत्र के किसान खासे नाराज हैं। रविवार को किसानों ने गांव हैदलपुर तौल सेंटर पर मशीन लगाने आए रोजा शुगर मिल के कर्मचारियों को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया। किसानों की नाराजगी देखते हुए कर्मचारी बिना कांटा लगाए लौट गए।
तिलहर चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रामशंकर ने बताया कि चीनी मिल के वर्तमान में 24 गन्ना खरीद सेंटर हैं। इनमें से गंाव हैदलपुर, चंदोखा कोठी, मदनापुर ‘व’, नवादा रूद्रपुर तथा गोपालपुर ठठियुरा सेंटरों को प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी के आदेश पर रोजा शुगर मिल से जोड़ दिया गया है। साथ ही गांव टाह बनारस, पिथनापुर और रैना का जो गन्ना चीनी मिल गेट पर आता था उसे नए फरमान के बाद अब हैदलपुर गन्ना सेंटर पर ले जाना होगा।
सीसीओ ने बताया कि चीनी मिल की ओर से मिल फेडरेशन के एमडी वीके यादव को फैक्स भेजकर इन पांचों सेंटरों को पुन: चीनी मिल तिलहर से जोड़ने की गुहार की गई है। कहा गया है कि इन सेंटरों की दूरी तिलहर चीनी मिल से मात्र आठ-नौ किलो मीटर है जबकि रोजा शुगर मिल की दूरी बहुत ज्यादा है। इससे गन्ना किसानों के लिए अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
गन्ना आयुक्त के आदेश से क्षेत्र के किसान भी नाराज हैं। उन्होंने विधायक राजेश यादव से मुलाकात कर तत्काल सेंटरों को तिलहर चीनी मिल से जोड़ने का आग्रह किया है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उनके साथ न्याय का भरोसा दिलाया है।