फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers flee their fields after seeing a tiger near Raipur Patiat

Shahjahanpur News: रायपुर पटियात के पास बाघ देखकर खेतों से भागे किसान

Thu, 06 Nov 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers flee their fields after seeing a tiger near Raipur Patiat
बाघ होने की सूचना पर गांव राठ में लोगों से जानकारी करते वनकर्मी। स्रोत : वनकर्मी - फोटो : katra news
खुटार। गांव रायपुर पटियात के पास मंगलवार शाम बाघ गन्ने के खेत से निकलकर बाहर आ गया। बाघ देखकर खेतों में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

गांव राठ निवासी कमलेश वर्मा का गांव रायपुर पटियार के पास नलकूप है। गांव के छंगालाल और अन्य किसान मंगलवार शाम नलकूप से खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इस बीच बाघ गन्ने के खेत से बाहर निकल आया। बाघ देखकर छंगालाल और उनके साथी शोर मचाते हुए भाग निकले।
शोर सुनकर गांव के तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए खेत की ओर गए, लेकिन तब तक बाघ गन्ने के खेत में जा चुका था। बाघ देखे जाने से किसानों में वनकर्मियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

वन विभाग क्षेत्र के राठ गांव में सांड़ को मारने वाले बाघ के जंगल में जाने का दावा कर रहा है जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों में खौफ बरकरार है। बुधवार को वन दरोगा संतोष गौड़ मौके पर पहुंचे और किसानों और श्रमिकों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों ने पगमार्क भी ट्रेस किए हैं। इसके बाद टीम ने गांव कुभियां, हिमंचलपुर, रायपुर पटियात के पास भी पगमार्क ट्रेस किए। किसानों ने वनकर्मियों को बताया कि जंगल किनारे घना गन्ना होने के कारण बाघ अब भी किसी खेत में ही छिपा हुआ है। गांव राठ के रामप्रकाश, दिनेश, अतुल कुमार, भगवान दिन आदि ने बताया कि बाघ के डर की वजह से अब भी किसान खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

---
बाघ होने की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम जांच कर रही है। किसानों को भी देर शाम और सुबह जल्दी खेतों पर जाने के लिए मना किया है। जिन गांवों के आसपास बाघ होने की बात कही जा रही है, वे जंगल के किनारे हैं।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed