{"_id":"61d5ecdb5609ff5b6b7a1ce9","slug":"farmers-blocked-the-lucknow-delhi-highway-shahjahanpur-news-bly4716373119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर बुधवार को खेतिहर किसान मजदूर संगठन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। लगभग 45 मिनट तक हाईवे जाम रहा। नायब तहसीलदार ने एडीएम के आने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। देर शाम मंडी परिसर में एडीएम गिरजेश चौधरी के मध्य आंदोलित किसानों की हुई वार्ता में उन्होंने जांच का आश्वासन देकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने जांच आने तक आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया।
संगठन के कार्यकर्ता 24 दिसंबर से किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी समिति परिसर में आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को आंदोलन के 13वें दिन शाम को संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मंडी गेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आंदोलन समाप्त कराने को लेकर थाना प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में नायब तहसीलदार के समझाने बुझाने और एसडीएम के आने का आश्वासन लेकर जाम खुलवाया।
कार्यकर्ता 45 मिनट जाम लगाने के बाद मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए। देर शाम एडीएम एफआर गिरजेश चौधरी धरनास्थल पहुंचे और उन्होंने आंदोलित किसानों को समस्याओं का समाधान कराने और धान खरीद के मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। लगभग एक घंटे वार्ता के बाद एडीएम वापस चले गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिह चौहान ने बताया कि उनका धरना-प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान सहित तीन कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पहले की गई कार्रवाई में मुचलके पर पाबंद होने का उल्लंघन किए जाने और जाम करने वालों की वीडियोग्राफी के आधार पर पहचान करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जाम लगाए कार्यकर्ता।- फोटो : SHAHJAHANPUR