फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers at the Puranpur border blocked the paddy shipment from Khutar in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पूरनपुर बॉर्डर पर किसानों ने रोका खुटार से जाने वाला धान, कई घंटे तक किया धरना प्रदर्शन

Wed, 08 Oct 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 05:38 PM IST
सार

किसानों ने बुधवार को पूरनपुर-खुटार बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन किया। धान लेकर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। किसानों का कहना था कि गैर जनपदों से धान पूरनपुर क्षेत्र में आता है। इस पर रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन
Farmers at the Puranpur border blocked the paddy shipment from Khutar in Shahjahanpur
किसानों से वार्ता करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

गैर जनपदों से पीलीभीत जा रहे धान को बंद करने की मांग करते हुए भाकियू संगठनों के किसानों ने बुधवार को पूरनपुर-खुटार बॉर्डर पर धरना शुरू करते हुए धान लेकर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। जानकारी पाकर पूरनपुर के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, पूरनपुर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार, खुटार थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। 

विज्ञापन


कई घंटे तक चली वार्ता के बाद भी किसान धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना था कि गैर जनपदों से धान पूरनपुर क्षेत्र में आता है। इससे यहां के किसानों को धान बिक्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब तक धान के आने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, वे लोग न तो धरना समाप्त करेंगे और न ही खुटार की ओर से आने वाले धान भरे ट्रक और ट्रॉलियों को पूरनपुर जाने देंगे। 
विज्ञापन


कई घंटे तक चली वार्ता के बाद तय हुआ कि बाहर के किसानों के आने वाले धान पर रोक नहीं रहेगी। अगर कोई व्यापारी बाहर से भेजता है तो इसके लिए किसान यूनियन के छह सदस्यों के साथ मंडी की एक टीम जांच करेगी। इसके बाद खुटार-पूरनपुर आसाम हाईवे पर धान भरे वाहनों की लाइन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed