फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are worried as they are not getting urea from the cooperative societies.

Shahjahanpur News: सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान

Wed, 26 Nov 2025 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried as they are not getting urea from the cooperative societies.
कलान। बोआई के बाद रबी फसलों की बढ़वार में तेजी लाने के लिए सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। उन्हें बाजार में निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में चार सहकारी समितियां हैं। सभी समितियों के गाेदाम गत एक सप्ताह से खाली पड़े हैं। न तो यूरिया है और न ही एनपीके शेष बची है, जबकि फसलों की वृद्धि में तेजी लाने के लिए किसान इन्हीं खादों का उपयोग करते हैं। साधन सहकारी समितियों पर निर्भर तमाम किसान समितियों से मिलने वाली खाद की गुणवत्ता पर ही भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

इसीलिए ज्यादातर किसान सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। जखिया गांव की साधन सहकारी समिति के सचिव परिमाल सिंह का कहना है कि एक-दो दिन में यूरिया सभी समितियों पर उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि समितियों में पंजीकृत किसानों को उनके रकबे के अनुसार यूरिया दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed