{"_id":"69fb7a358bef800ad30a18e7","slug":"farmers-are-wandering-around-committees-to-apply-urea-fertilizer-to-sugarcane-crops-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172559-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ने की फसल में यूरिया खाद लगाने के लिए समितियों पर भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ने की फसल में यूरिया खाद लगाने के लिए समितियों पर भटक रहे किसान
Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खाद न मिलने पर चांदपुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
शाहजहांपुर। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की अभी रोपाई शुरू भी नहीं हो पाई है, लेकिन यूरिया का संकट पैदा हो गया है। किसान खेतों में बढ़वार ले रही गन्ना की फसल में यूरिया लगाने के लिए सहकारी समितियों पर भटक रहे हैं। तमाम समितियों के गोदाम पर यूरिया का स्टाॅक खत्म हो जाने से इसका सीधा लाभ खाद विक्रेता उठा रहे हैं। बाजार में 269.50 रुपये सरकारी दर वाली यूरिया की बोरी किसानों को खाद विक्रेता 350 रुपये में दे रहे हैं और उसके साथ जिंक आदि के पैकेट लेने को भी मजबूर कर रहे हैं।
कांट ब्लॉक क्षेत्र में नगर से लेकर गांवों तक किसान इन दिनों यूरिया की किल्लत से खासे परेशान हैं। इस समय गन्ने की फसल को यूरिया की जरूरत है, लेकिन किसानों को यूरिया के लिए क्षेत्र की सहकारी समितियों पर जाकर वहां से मायूस लौटना पड़ रहा है। किसान अशफाक अली ने बताया कि यूरिया की बोरी बाजार में खुलेआम 350 रुपये में बिक रही है, जबकि सरकारी रेट 269.50 रुपये है। सरकारी दर से यूरिया मांगने पर दुकानदार यह कहकर लौटा देते हैं कि यूरिया नहीं है। दुकानदार 270 रुपये में यूरिया की बोरी देने के साथ जिंक, जाइम आदि उत्पादों के पैकेट लेने को बाध्य करके इसके एवज में 70 से 80 रुपये ज्यादा वसूल रहे है। बरुआ बुजुर्ग गांव के बृजेश ने बताया कि समिति पर यूरिया नहीं मिलने पर वह बाजार से 350 रुपये की बोरी लेकर आए हैं।
000
चांदपुर समिति पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
चांदपुर। विकास खंड खुटार की चांदपुर साधन सहकारी समिति पर तीन दिन से यूरिया खाद के लिए चक्कर काट रहे किसानों ने बुधवार को समिति के गोदाम के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है समिति पर यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद सर्वर डाउन होने और ई-पॉश मशीन नहीं चलने के बहाने कहे जा रहे हैं। किसानों के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण गन्ना में यूरिया खाद डालना बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन उन्हें समिति से खाद दिए बगैर बार-बार लौटाया जा रहा है। इससे उनकी फसलें चौपट होने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल श्रीदेवी ने बताया कि घर में सहारा देने वाला पुरुष नहीं होने से उन्हीं को समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार समिति जाने पर भी उन्हें वहां से बिना खाद लिए लौटना पड़ा है। प्रदर्शन में बरनई गांव के गुरुदेव सिंह, चांदपुर के अनुज त्रिवेदी, नवदिया नवाजपुर केआशू और राकेश कुमार, चतुरपुर के अनिल राठौर, राम नरेश वर्मा आदि किसान शामिल रहे। सहकारी समिति के सचिव मनोज यादव के अनुसार, सर्वर और वितरण मशीन में तकनीकी समस्या के कारण किसानों को खाद वितरित नहीं हो पा रही है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और सर्वर की समस्या ठीक होते ही किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाएगी।