फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers and passersby are troubled due to the stray cattle not being caught.

Shahjahanpur News: छुट्टा गोवंशीय पशु पकड़े नहीं जाने से किसान और राहगीर परेशान

Thu, 20 Nov 2025 08:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers and passersby are troubled due to the stray cattle not being caught.
खुदागंज। नगर के कई मोहल्लों से लेकर क्षेत्र के तमाम गांवों में छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशु पकड़े नहीं जाने से किसानों समेत राहगीर बेहद परेशान हैं। दिन में छुट्टा पशुओं के झुंड बाजार समेत कई मोहल्लों के संकरे मार्गों पर घुसपैठ कर राहगीरों का रास्ता रोक देते हैं। पशुओं के हमले और उनसे टकराकर कई लोग घायल हो चुके हैं। दिन ढलने के बाद छुट्टा पशु गांवों का रुख करके खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में कई फसलें चौपट कर चुके पशुओं से रबी फसलों की रखवाली के लिए किसानों को सर्द रातें खेतों में गुजारनी पड़ रहीं हैं। अकबरी गांव और कसरक मार्ग पर इन पशुओं की भरमार देखी जा रही है, लेकिन अधिकारी उन्हें गोशालाओं को भेजने में लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ अरविंद दुबे का कहना है कि एक वृहद गोशाला का निर्माण हो रहा है और उसके बनकर तैयार होते ही पशुओं को वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में गोशालाएं नहीं बनी हैं, वहां के ग्राम प्रधानों से बात करके अस्थायी गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मरम्मत नहीं होने से कबाड़ बना इंडियामार्का हैंडपंप

कांट। ग्राम पंचायत बरुआ खुर्द में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप कई माह से खराब है। ग्रामीणों के अनुसार ददरौल ब्लॉक कार्यालय में शिकायत करने पर भी हैंडपंप ठीक नहीं कराए जाने से वह कबाड़ में तब्दील हो गया है। इस कारण गांव के तमाम परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को दूर जाना मजबूरी बन गई है। गांव के राजू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर हैंडपंप की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत अधिकारी बबीता के अनुसार हैंडपंप की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed