{"_id":"6277e96748deaa3dc5595482","slug":"farmer-shot-dead-in-shahjahnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला खून से सना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला खून से सना शव
Sun, 08 May 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अल्हागंज (शाहजहांपुर)।
अमर उजाला नेटवर्क, अल्हागंज (शाहजहांपुर)।
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 May 2022 09:31 PM IST
सार
बेटे की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ बिंदु सामने आए हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अल्हागंज क्षेत्र के गांव नवदिया चौकी आजमपुर निवासी शिवपाल की मूंगफली के खेत पर रखवाली करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मुकदमा सात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिवपाल (53) फसल की जानवरों से रखवाली के लिए रात में खेत पर ही रुकते थे। शनिवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद शिवपाल खेत पर आ गए। आधी रात 12 बजे तक खेतों पर ग्रामीणों का आना-जाना रहा। इसके बाद शिवपाल सो गए। रविवार सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों को शिवपाल की चप्पल खून से सनी दिखी तो आगे जाकर देखा।
विज्ञापन
इस बीच शिवपाल का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। गांव वालों ने परिजन को खबर दी। बेटे सर्वेश ने थाने पर तहरीर देकर पुरानी रंजिश के चलते हरदोई जनपद के थाना पचदेवरा के गांव पतौरा निवासी सहफूल, मनोज, सुनील, सोनू, रामकुमार, श्याम कुमार और रामलड़ैते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बेटे की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ बिंदु सामने आए हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण