{"_id":"680bf1e66917620410068f90","slug":"farmer-dies-quack-accused-of-giving-wrong-injection-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-142444-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के पिपरिया खुशहाली गांव निवासी 55 वर्षीय रघुनाथ की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जालेंद्री देवी ने बताया कि पति रघुनाथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पति की आंख में दाना निकला था। वह बृहस्पतिवार रात गांव में ही एक मकान में चल रहे क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गए। झोलाछाप ने दवा न देकर पति को एक इंजेक्शन लगा दिया। चंद मिनट के बाद ही पति की हालत बिगड़ गई। इसके बाद झोलाछाप पति को हमजापुर चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर ले गया।
मना करने पर पति को वहीं छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचीं। पति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर झोलाछाप अजय पाल वर्मा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।