फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer dies after coming into contact with electrified wire fence on his farm.

Shahjahanpur News: खेत पर लगी तारों की बाड़ में छोड़ दिया करंट ... किसान की मौत

Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with electrified wire fence on his farm.
गांव नरौठा देवीदास निवासी शमसुल हसन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव मैना मुस्तकिल मैनिया में किसान सुखप्रीत सिंह ने फसल को वन और छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में करंट छोड़ दिया। करंट की चपेट में आकर किसान गांव नरौठा देवीदास के शमसुल हसन (55) की मौत हो गई। शमसुल हसन के पुत्र कमालुद्दीन ने सुखप्रीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कमालुद्दीन के अनुसार उनके पिता शमसुल हसन बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घास काटने गए थे। गांव मैना मुस्तकिल मैनिया के किसान सुखप्रीत सिंह ने पशुओं से फसल बचाने को खेत के चारों ओर तार लगा रखे हैं। आरोप लगाया कि वह नलकूप के लिए लगे ट्रांसफाॅर्मर से तारों में करंट छोड़ देता है।
विज्ञापन

शमसुल हसन तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए और गिरकर छटपटाने लगे। पास में घास काट रहे गांव नरौठा देवीदास के ही शहाबुद्दीन और अंसार ने शमसुल हसन को छटपटाते देखा लेकिन करंट लगने के खौफवश पास नहीं गए। दोनाें लोग भागकर गांव पहुंचे और शमसुल हसन के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोश पड़े शमसुल हसन को निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि हादसे की जानकारी पाकर आरोपी ने खेत की बाड़ के लिए लगे तारों से बिजली के तार हटा दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कमालुद्दीन की तहरीर पर सुखप्रीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शमशुल हसन खेती के साथ ही सब्जी बेचकर परिवार की गुजर करते थे। शमसुल हसन की मौत से पत्नी नूरजहां, पुत्र कमालुद्दीन, इस्लामुद्दीन, पुत्री कमालूनिशां, रुखसार, भाई रियाजउद्दीन, शौकत अली, कमरुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल है।

---
पहले भी हो चुकी है करंट लगने से छुट्टा पशुओं की मौत
कमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि सुखप्रीत सिंह के खेत में लगे करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से कई छुट्टा पशुओं की मौत हो चुकी है। आसपास के किसान और गांव के लोग भी मेड़ पर लगाए गए तारों में करंट छोड़े जाने का विरोध कर चुके हैं, लेकिन सुखप्रीत सिंह लोगों को धमकाकर चुप करा देता था।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर तथ्यों केे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव नरौठा देवीदास निवासी शमसुल हसन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

गांव नरौठा देवीदास निवासी शमसुल हसन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed