फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmer died due to snake bite in shahjahanpur

UP : डसने के बाद फन फैला कर बैठ गया सांप, आधे घंटे तक साधु को झोपड़ी से निकलने न दिया, मौत

Sat, 05 Aug 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में सर्पदंश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक साधु को सांप ने डस लिया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक झोपड़ी के दरवाजे पर बैठा रहा, जिससे साधु तुरंत घर नहीं पहुंच सका। सांप के जाने के बाद साधु घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
farmer died due to snake bite in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी रामभजन (65) को सांप ने डस लिया। इसके बाद आधे घंटे तक सांप दरवाजे के पास बैठा रहा। उसके जाने के बाद रामभजन घर गए। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज में देरी हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


रामभजन साधु बन गए थे और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में झोंपड़ी डालकर रहने लगे थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह झोपड़ी में लेटे थे। तभी छप्पर से सांप उनके ऊपर गिरा और उनके दायें हाथ में काट लिया। सांप के काटने पर रामभजन ने हाथ झटका तो वह दूर जाकर गिरा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार साल की बेटी की हत्या: बेरहम मां ने अपने हाथों से घोंटा गला, बोली- ससुरालियों को फंसाना चाहती थी

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट तक बैठा रहा सांप 

इसके बाद सांप झोपड़ी के दरवाजे पर फन फैलाकर बैठ गया। 30 मिनट तक सांप बैठा रहा। उसके हटने के बाद रामभजन घर गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी। तब तक रामभजन पर जहर का असर होने लगा था। 

परिजन उन्हें फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रामभजन की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटे सुभाष और संतोष हैं।

ये बरतें सावधानी

बारिश के मौसम में सांप के काटने की अधिक मामले आ रहे हैं। सांप काटने पर घबराएं नहीं। इसके चलते दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ.एमएल अग्रवाल ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी नहीं पड़े। मरीज को तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed