फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farid Academy won the cricket match by defeating Prayas Academy

Shahjahanpur News: फरीद एकेडमी ने प्रयास एकेडमी को हराकर जीता क्रिकेट मैच

Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farid Academy won the cricket match by defeating Prayas Academy
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अ​त - फोटो : संवाद
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को प्रयास क्रिकेट एकेडमी जलालाबाद और फरीद क्रिकेट एकेडमी शाहजहांपुर के बीच मैच खेला गया। मैच फरीद एकेडमी ने जीत कर अपने नाम किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर फरीद एकेडमी ने पहले बॉलिंग की। बल्लेबाजी करते हुए प्रयास एकेडमी की टीम 27 ओवर में मात्र 82 रन पर ही सिमट गई। इसमें अमन ने 29 और विकास सक्सेना ने 11 रन का योगदान दिया। फरीद एकेडमी के सौरभ अनमोल और दया ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फरीद एकेडमी की टीम ने मात्र 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें कौशल ने 41 और अंशुल ने 19 रन बनाए। प्रयास एकेडमी के दक्ष शर्मा ने तीन विकेट लिए। बाद में फरीद एकेडमी के दया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर संकेत व पंकज तिवारी रहे और स्कोरिंग देव ने की। व्यवस्था में आयोजक रजत शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आर्ट-11 की टीम ने जीता मैच
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आर्ट-11 की टीम ने साइंस-11 को 24 रनों से हरा दिया। मैच में आर्ट-11 ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। टीम के कप्तान प्रोफेसर अजीत सिंह चारग ने 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइंस-11 की टीम सात विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। बल्लेबाज अंकित अवस्थी ने शतक जड़ा। खेल के दौरान शिवओम शर्मा कमेंटेटर रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले डॉ. मृदुल पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्रो. आलोक मिश्र, डॉ. आदर्श पांडेय, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. पूनम, डॉ. बरखा सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अत

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अत- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed