फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farewell to Ganpati by taking out procession

शोभायात्रा निकाल कर दी गई गणपति को विदाई

Sun, 04 Sep 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati by taking out procession
पुवायां। शनिवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर देश और समाज की सुख शांति की कामना करते हुए विदाई दी गई।
विज्ञापन

नगर के सराफा मार्केट चौराहा बाजार स्थित कामेश्वर नाथ धाम मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर रोज पूजा की जा रही थी। शनिवार सुबह पूजा करने के बाद शोभयात्रा की तैयारी की गई। पंडित मुरारीलाल के नेतृत्व में गणपति बप्पा मोरया और भगवान गणेश के जयकारों के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए गोमती नदी के पन्नघाट पर पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। इसके बाद तट पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में गणेश सेवा समिति और नगर के तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed