{"_id":"6a2ee353b59f0ee5650e8f33","slug":"family-members-outraged-over-youths-death-demand-accused-doctor-be-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-176147-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की मौत पर भड़के परिजन, बोले- आरोपी डॉक्टर को भेजा जाए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की मौत पर भड़के परिजन, बोले- आरोपी डॉक्टर को भेजा जाए जेल
विज्ञापन
भक्सी तिराहे पर सड़क पार करते लोग। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के रुजवारी गांव निवासी 25 वर्षीय अंशुल पांडेय की शनिवार की सुबह हाईवे पर महिला डॉक्टर की कार से टक्कर लगने के बाद हुई मौत के दूसरे दिन भी परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ। मृतक के पिता अजीत पांडेय परिवार के साथ थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी महिला को जेल भेजने की मांग की। दूसरी ओर भक्सी तिराहे पर ओवरब्रिज की मांग फिर उठने लगी है।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अंशुल पांडेय अपनी बहन डॉली पांडेय को बाइक से पूर्वी भक्सी तिराहे पर छोड़कर वहीं खड़े थे। तभी बरेली की तरफ से आई निजी मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर की कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े अंशुल की बाइक से टकरा गई थी। हादसे में अंशुल घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया था।
जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों ने लोगों के साथ जाम लगा दिया। दरोगा जोगेंद्र सिंह की टिप्पणी कि कीड़े-मकौड़े तो रोज मरते हैं ने स्थिति और ज्यादा विकराल कर दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही एसपी सौरभ दीक्षित ने टिप्पणी करने वाले दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया। हंगामा होने पर बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी डॉ.अंकिता का नाम बढ़ाया गया।
विज्ञापन
उनका शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई। रविवार को भी मृतक के पिता अजीत पांडेय परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि हादसे की आरोपी महिला चालक को छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने परिजनों को बताया कि महिला चालक का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। इसके बाद परिजन शांत हुए। अजीत पांडे ने कहा कि उनके जवान बेटे की जान चली गई, इसलिए आरोपी को जेल भेजा जाना चाहिए था।
--
ओवरब्रिज बने तो सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
हादसे के बाद एक बार फिर पूर्वी भक्सी तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भक्सी तिराहे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कांग्रेस नेता जाने आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, उद्यमी पंकज गुप्ता समेत कई लोगों ने पूर्व में मुख्यमंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है।
--
पूर्व विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अंशुल पांडेय के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने दुख की घड़ी में साथ खड़े होने व हर संभव मदद की बात कही।
--
दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में डॉक्टर को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने डॉक्टर को जमानत दे दी है। दरोगा जोगेंद्र को लाइन हाजिर करने के साथ हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
-इशिका सिंह, सीओ तिलहर