{"_id":"68c1b5474166986c4a030c75","slug":"family-members-blocked-the-road-after-the-death-of-a-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152417-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मृतक प्रगति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट। थाना क्षेत्र के इंदेपुर निवासी विमल की पत्नी प्रगति (30 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के नजदीक जाम लगा दिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खोला गया।
प्रगति को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान वह बेहोश हो गई। उसके बाद अस्पताल संचालक ने प्रगति को बरेली की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन तक इलाज होने के बाद भी फायदा नहीं हुआ।
तब परिजन ने रुहेलखंड अस्पताल में प्रगति को भर्ती कराया। वहां दस सितंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कस्बे के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग के लिए कांट थाने के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।