फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family members beat up a woman living with her lover at the police station gate.

Shahjahanpur News: प्रेमी संग रह रही महिला को परिजनों ने थाना गेट पर पीटा

Mon, 09 Mar 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Family members beat up a woman living with her lover at the police station gate.
पुवायां थाना गेट पर महिला को पीटते परिजन। संवाद
पुवायां। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पुवायां में रहने वाली महिला को परिजनों ने थाने के गेट पर जमकर पीट दिया। महिला सिपाही ने बमुश्किल बचाया, लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र की एक युवती की शादी कई वर्ष पूर्व बिलसंडा के ही एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला पति को छोड़कर बिलसंडा के एक युवक के साथ कई माह से पुवायां में किराये के कमरे में रहने लगी। महिला के दोनों बच्चे पति के पास हैं। आरोप है कि वह घर से सारा जेवर भी ले गई।
विज्ञापन

रविवार को महिला के पिता, मां, बहन, बुआ और पति पुवायां आए और महिला से अपने पति के साथ रहने के लिए कहा। महिला के इन्कार करने पर परिजनों ने जेवर मांगे। इस पर महिला ने थाने में फैसला करने की बात कही। फिर दोनों पक्ष थाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी फैसला नहीं हो सका। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को घर जाने के लिए कह दिया। थाने के गेट पर महिला का परिजनों से फिर विवाद होने लगा। इसके बाद परिजनों ने महिला की चप्पलाें, लात, घूसों से जमकर पीट दिया। शोर सुनकर महिला सिपाही ने थाने से आकर महिला को बचाया और अंदर ले गई।

महिला के तहरीर देने से मना करने के बाद पुलिस ने उसे घर भिजवा दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि थाने के बाहर महिला का परिजनों से विवाद हो गया था। किसी ने तहरीर नहीं दी है, इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed