फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   False complaint filed for killing wild boar

Shahjahanpur News: जंगली सूअर मारने की दर्ज करा दी झूठी शिकायत

Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
False complaint filed for killing wild boar
खुटार। रंजिश में विरोधियों को फंसाने की नीयत से युवक ने सूअर का शिकार करने की झूठी शिकायत कर दी। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर रेंजर ने अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। शिकायतकर्ता को रेंज कार्यालय पर बैठा रखा गया है।
विज्ञापन

खुटार के गांव मोहनपुर निवासी पिंटू सक्सेना ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उनके खेत पास के गांव हिटौटा में हैं। रविवार को वह अपने खेतों की रखवाली करने गए थे। उसके खेत के पास गांव का ही एक युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ जंगली सूअर का शिकार कर रहा था। शिकारियों ने दो सूअर मार भी डाले थे और अन्य सुअरों की घेराबंदी कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत की जांच करने वह मौके पर गए तो दो घंटे तक शिकायतकर्ता उनसे मिलने ही नहीं आया। बमुश्किल मिलने पर उन्होंने पिंटू से घटनास्थल दिखाने को कहा। मौके पर जाने पर पिंटू ने जिस जगह शिकार होने की बात बताई, वहां शिकार का कोई साक्ष्य नहीं मिला। रेंज कार्यालय पर ले जाने पर पिंटू ने बताया कि उसने रंजिशन एक व्यक्ति को फंसाने के लिए लोगों के बहकावे में आकर झूठी शिकायत कर दी थी। रेंजर ने बताया कि पिंटू से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed