फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake notes were made using a printer inside the car and preparations were being made to set up a printing centre in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार के अंदर प्रिंटर के जरिये बनाते थे नकली नोट शाहजहांपुर में छपाई का अड्डा बनाने की थी तैयारी

Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fake notes were made using a printer inside the car and preparations were being made to set up a printing centre in Shahjahanpur
आरोपी डॉ. नफीस। संवाद
शाहजहांपुर। गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहजहांपुर में नकली नोट की छपाई का अड्डा बनाने की साजिश रच रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। आरोपी कार के अंदर ही प्रिंटर के जरिये नकली नोट बनाते थे और बाजार में खपा देते थे।
विज्ञापन

आरोपी नफीस व पंकज गंगवार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन लगने के बाद दोनों बेरोजगार हो गए थे। आरोपियों ने बताया कि वे एक-एक रुपये के लिए मोहताज हो गए थे। तब उन लोगों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और नकली नोट बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने के बाद आसपास के जनपदों में जाकर चला देते थे। नकली नोट को छोटे-मोटे कारोबारियों को भी दे देते थे। अब शाहजहांपुर में अपना सेटअप लगाकर नकली नोटों को चलाने के लिए आए थे। इससे पहले वे कभी नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पकड़े गए लोगों के पास से 500 रुपये के 840 नकली नोट, 100 रुपये के 370 नोट, 50 रुपये के 64 नोट, 20 रुपये के 40 नोट मिले। दो प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, नोट कटिंग पेपर आदि मिले।
आरोपी नफीस ने पूछताछ में बताया कि पंकज गंगवार ने अलग-अलग जिलों में नकली नोट चलाने के लिए तीन महीने पहले कार लोन पर ली थी। इसकी किस्त भी अभी नहीं निपट पाई है।

उसके बाद इसी कार से नकली नोट खपाने निकलते थे। कार के अंदर बैठकर भी नकली नोट बना लेते थे। एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

आरोपी डॉ. नफीस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed