{"_id":"69e11d7b196618d8110cf377","slug":"faiz-expresses-faith-in-sanatan-dharma-finds-a-new-identity-as-sonu-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170840-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फैज ने सनातन धर्म में जताई आस्था, सोनू के रूप में मिली नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फैज ने सनातन धर्म में जताई आस्था, सोनू के रूप में मिली नई पहचान
विज्ञापन
कालीबाड़ी मंदिर में घर वापसी करने वाले सोनू को मिठाई खिलाते राजेश अवस्थी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। शहर के कालीबाड़ी मंदिर में बृहस्पतिवार को तिलहर के रहने वाले फैज ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए धर्म परिवर्तन कर लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उनका शुद्धिकरण कराया गया। उन्हें सोनू चौहान नाम दिया गया।
तिलहर के एक मोहल्ले के रहने वाले फैज ने कालीबाड़ी मंदिर में पहुंचकर सनातन धर्म में आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर आहुतियां दी गईं। इसके बाद गंगाजल से उनका शुद्धिकरण किया गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियाें ने उन्हें सोनू चौहान नाम दिया है।
उन्होंने मां काली की मूर्ति के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सोनू चौहान पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भगवान शिव में पहले से गहरी आस्था रही है। उन्होंने फैसला व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया। उनका फैसला अंतरात्मा की आवाज पर लिया गया है। उनके ऊपर कोई दबाव भी नहीं है। बताया कि वह मंदिर निर्माण के समय अयोध्या गए थे। वहां उन्हें आस्था के कई साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता और सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने बताया कि विधि-विधान के साथ सोनू चौहान ने सनातन धर्म अपनाया है। इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।