फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Faith lying on cold side

कड़ाके की ठंड पर आस्था पड़ी भारी

Thu, 21 Jan 2016 08:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड होने के बावजूद श्रद्धालु माघ मेला ढाईघाट में एक माह का कल्पवास करने को पहुंच रहे हैं। जहां सूरज की किरणें फूटने से पहले हर-हर गंगे के स्वर गूंजने लगते हैं। मेले का प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा 24 जनवरी को होगा।

विज्ञापन

सोमवार से ढाईघाट गंगातट पर माघ मेला शुरू हुआ था। पहले दिन से ही साधू, संत और आम श्रद्धालु कल्पवास करने के लिए गंगातट पहुंच रहे हैं। यहां पंडों के पंडालों में भजन, कीर्तन और हरे रामा, हरे कृष्णा के स्वर गूंजने लगते हैं। जिला पंचायत प्रशासन साधू, संतों के पंडालों मे पेयजल और प्रकाश आदि की व्यवस्थायें कर रहा है। इससे मेले में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

कभी ढाईघाट के माघ मेले में फूस की झोपड़ियों में साधू-संत और कल्पवासी एक माह तक प्रवास करते थे। मगर अब झोपड़ी बनाने वाले मजदूरों की कमी। फूस की कीमत भी बढ़ गई है। इससे संतों के पंडालों में फूस के झोपड़े दिखाई देते हैं। अधिकांश श्रद्धालु और संत कपड़े के वाटर प्रूफ टेंट में रह रहे हैं। कल्पवासियों का कहना है कि फूस के झोपड़ों में अग्नि दुर्घटनाओं का खतरा रहता था। कई बार बड़े अग्निकांड भी हो जाते थे। इससे मेले में फूस के झोपड़ों का चलन लगभग बंद ही हो गया है। बारिश होने से मेले में रेतीली सड़कें पुख्ता हो गईं हैं, जिससे आने जाने की सुविधा मौसम ने ही कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही मेले में ट्यूब लाइट की रोशनी से गंगा का बीहड़ क्षेत्र किसी महानगर से कम नहीं दिखाई दे देता। दुकानों में की गई सजावट से मेले में रौनक और बढ़ गई है। इस बार मेले में सार्वजनिक स्वच्छ शौचालयों का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed