फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Factory sold to industrial Asthan fake Warisan

औद्योगिक अस्थान में फर्जी वारिसान से बेची गई फैक्ट्री

Tue, 21 Apr 2015 11:29 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Factory sold to industrial Asthan fake Warisan
औद्योगिक अस्थान की एक फैक्ट्री के हस्तांतरण मामले में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के छह माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इस मामले में जिला उद्योग केंद्र की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पीड़ित ने डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि जिला उद्योग केंद्र अब किसी तीसरे के नाम फैक्ट्री को बेचना चाह रहा है, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

रोजा के औद्योगिक अस्थान की फैक्ट्री संख्या ए-13 सोहन सिंह के नाम आवंटित थी। सरदार त्रिलोचन सिंह का आरोप है कि उनके पिता सोहन सिंह का निधन 1994 में हो गया। त्रिलोचन सिंह ने फैक्ट्री को अपने नाम आवंटित करने की बात कही, लेकिन जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने विपक्षियों से मिलकर फर्जी वारिसान के आधार पर सन 2011 में उस फैक्ट्री को चंद्रावती और ऋषिकेश पाल निवासी नागरपाल के नाम स्थानांतरित कर दी जो स्पिक एशिया घोटाले के मास्टर माइंड राम सुमिरन पाल के मां और रिश्तेदार हैं। इस हस्तांतरण में विभाग के एक बाबू की भूमिका है जो आरोपियों का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह ने इस मामले में संयुक्त निदेशक उद्योग को भी शिकायतें भेजी थीं। इसकी हुई जांच में  वारिसान प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। जिला उद्योग केंद्र के पत्र संख्या 1642 दिनंाकित 22 अक्तूबर 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र ने पारित किए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश के छह माह बीत गए हैं, लेकिन इस मामले में 21 अप्रैल 2015 तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। आहत त्रिलोचन सिंह ने एक बार फिर फैक्ट्री के फर्जी रूप से हस्तांतरण का सच बयां करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त आर. चंद्रा से जब रोजा औद्योगिक आस्थान की इस फैक्ट्री के संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि वह रोमिंग जोन में हैं। लिहाजा बात नहीं कर सकते और फोन काट दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed