फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Extensive security arrangements at polling stations...vote without fear

Shahjahanpur News: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम...भयमुक्त होकर करें मतदान

Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Extensive security arrangements at polling stations...vote without fear
शाहजहांपुर। लोकसभा व ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग से एक दिन पहले जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। होटलाें और ढाबों पर तलाशी ली गई। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को अर्द्धसैनिक बलों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

जिले के 2481 बूथों पर मतदान कराने की तैयारी हो गई। रविवार को पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। मतदान कर्मियाें के पहुंचने के बाद थाना प्रभारियों ने बूथाें पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे जिले से आए 14 हजार पुलिस बल के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, महिला सिपाही, होमगार्ड आदि की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह 25 कंपनी अर्द्धसैनिक बल सुरक्षा में लगाया है। जिले में चिह्नित संवेदनशील व अति संवेदनशील 333 बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया है। इसके अतिरिक्त क्यूआरटी, जोनल टीमें आदि लगातार भ्रमणशील रहेगी। मतदान से पहले जिले की सीमाओं को सील कर दिया। जनपद में आने वाले वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीमों ने होटल, ढाबों व धर्मशालाओं आदि को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
80 हजार लोगों को पाबंद किया
-लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने व अराजकतत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने काफी होमवर्क किया है। पुलिस ने मतदान को प्रभावित करने की आशंका के चलते 80 हजार लोगों को 107/ 16 की कार्रवाई की है। तीन सौ लोगों को जिलाबदर और तीन हजार लोगों पर 110 जी की कार्रवाई की है।
------------
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
-मतदान को लेकर सरकारी मशीनरी पूरी तरह से सतर्क हो गईं। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। कंट्रोल रूम के जरिये गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

--------------------
-हमारी जितनी टीमें हैं, वे लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। चुनाव को भयमुक्त वातारण में संपन्न कराया जाएगा। बूथों की वेबकास्टिंग हो रही है। सीसीटीवी के जरिये नजर रखी जा रही है।
अशोक मीणा, एसपी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed