{"_id":"6ae4f303de78c00a400f8b30","slug":"expressed-displeasure-over-the-foul-smell-coming-from-the-medical-college-restrooms-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188808-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय से बदबू आने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के शौचालय से बदबू आने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सौ बेड नए भवन में मरीज का हालचाल लेते सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी। संवाद
- फोटो : File Photo
शाहजहांपुर। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 100 बेड की नई बिल्डिंग के शौचालय से बदबू आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने ओपीडी के बाद हड्डी विभाग, दवा वितरण कक्ष, पीएनसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, ट्राॅमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड में चल रहे मरम्मत कार्यों को देखा। पीएनसी वार्ड में बेडशीट के बदलने के लिए निर्धारित टाइम टेबल की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से साफ-सुथरी बेडशीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बेड नंबर 13 पर भर्ती निशा के परिजनों से उन्होंने मरीज का हालचाल जाना। सिरदर्द की शिकायत पर प्राचार्य ने सीटी स्कैन रिपोर्ट देखी और परिजनों को मरीज का लगातार इलाज कराने की सलाह दी। हरदोई के शाहाबाद निवासी बुजुर्ग सोवरन के तीमारदार से भी जानकारी ली और मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर पर फर्श पर बड़ी संख्या में लोगों के बैठे मिलने पर सीडीओ ने अस्पताल में आवागमन का रास्ता खाली रखने और मरीज के साथ निर्धारित संख्या में ही तीमारदारों को रहने देने के लिए कहा। उन्होंने एंबुलेंस हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी से भी पूछताछ की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार, एमएस डॉ. एमपी गंगवार, सीएमएस डॉ. सरोज आदि मौजूद रहे।