फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Expressed displeasure over not removing illegal occupation, warning of agitation

अवैध कब्जा न हटाने पर नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not removing illegal occupation, warning of agitation
तिलहर। नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद के पास होलिका दहन व उर्स मेला के सार्वजनिक मैदान पर कुछ लोगों द्वारा एक टिन शेड डाले जाने से लोगों में आक्रोश है। प्रशासन के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद भी प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बड़ी मस्जिद के पास एक सार्वजनिक स्थल पर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग होली और उर्स का कार्यक्रम वर्षों से करते आ रहे हैं। कई वर्ष पहले दोनों पक्षों के लोगों में इस मैदान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की रजामंदी हो गई थी। गत सप्ताह समाप्त हुए उर्स के दौरान यहां पर टिन शेड डाल दिया, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। एसडीएम और सीओ को पहले ही तहरीर दी जा चुकी है। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में कई लोग तहसील पहुंचे। लोगों ने तहसील प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसीलदार तृप्ति गुप्ता से भी विरोध जताया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को ही प्रशासन द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर लोगों ने प्रशासन की लचर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन भी किया जाएगा। तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया है। चूंकि मामला नगर पालिका क्षेत्र का है, इसलिए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वह शांति व्यवस्था बनाकर मामले का निस्तारण शीघ्र कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed