फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explosion in CT at Chinaur substation; power supply disrupted for nine hours.

Shahjahanpur News: चिनौर उपकेंद्र के सीटी में धमाका, नौ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Explosion in CT at Chinaur substation; power supply disrupted for nine hours.
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित चिनौर उपकेंद्र में सोमवार सुबह सीटी (करंट ट्रांसफाॅर्मर) में धमाका होने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। इंवर्टर और मोबाइल तक डाउन हो गए। तेजी से काम कराकर आपूर्ति को बहाल कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बारिश के दौरान चिनौर उपकेंद्र पर फॉल्ट आ गया। पहले उपकेंद्र पर लगी सीटी में धमाका हो गया। इसके चलते पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता संजीव शर्मा की टीम ने तेजी से काम करते हुए फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति लगाई, तभी तकनीकी कमी आ गई।
विज्ञापन

इसके चलते फिर से टीमों को जूझना पड़ा। बिजली जाने से लोग बेहाल हो गए। इंवर्टर तक डाउन हो गए। इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए।
बिजली निगम के अफसरों के अनुसार, बारिश के कारण लाइन में नमी आने से केबल बॉक्स में खराबी आ गई। इसके अलावा पेड़ गिरने और लाइनों पर डालियां आने से भी पैनल में खराबी की संभावना रहती है। शाम छह बजे बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश में उपकेंद्राें पर आए फॉल्ट, पेड़ गिरने से तार टूटे
बरसात होने के दौरान कई उपकेंद्रों पर फॉल्ट आए हैं। इस बीच पेड़ भी गिरने से तार टूटे हैं। बहादुरगंज उपकेंद्र के झंडा कलां स्थित ट्रांसफाॅर्मर के पास सुबह करीब आठ बजे बंच लाइन में आग लग गई। इससे टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की गई। 630 केवी ट्रांसफाॅर्मर पर तकनीकी कमी के चलते बंद कर दोपहर एक से दो बजे तक लाइन बंद रही। शाम करीब चार बजे विकास भवन फीडर भी बंद हो गया। जेल के पीछे पेड़ की डाल गिरने से वहां खड़ी दो कारों को काफी नुकसान हुआ। बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी। लगातार फॉल्ट के चलते शहर के कई क्षेत्रों के लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
बारिश से निगोही विद्युत उपकेंद्र परिसर मेंं भरा पानी, आपूर्ति बाधित
निगोही। तेज बारिश से विद्युत उपकेंद्र परिसर में सोमवार सुबह करीब दो फुट पानी भर जाने से वहां के कंट्रोल पैनल और यार्ड में लगी मशीनें डूब गईं। इस वजह से सोमवार को तड़के चार बजे से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडर बंद हो जाने से बत्ती गुल हो गई।
गत वर्ष भी पुवायां मार्ग पर सड़क की तुलना में निचाई पर बने उपकेंद्र परिसर में पानी भर जाने से मशीनें डूब गई थीं। तब कहा गया था कि नए भवन में उपकेंद्र की मशीनों को जल्द शिफ्ट करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा किया नहीं गया। अब उस जगह पर छुट्टा पशु डेरा जमाए रहते हैं।
तड़के तीन जे से बारिश होने के एक घंटे बाद ही उपकेंद्र परिसर में पानी भरने लगा और नौ बजे तक घुटनों के ऊपर तक पानी आ जाने से कंट्रोल पैनल से सभी फीडर बंद कर दिए गए। नतीजतन, नगर के सभी मोहल्लोंं समेत तमाम गांवों में सुबह चार बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, उपकेंद्र में भरा पानी नाला में निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं, लेकिन देर शाम तक यह काम पूरा होने के बाद मशीनों को सुखाने में भी वक्त लगेगा।
बत्ती गुल हुए 12 घंटे बीत चुके हैं और देर रात से पहले आपूर्ति शुरू होने की संभावना नहीं है। हालांकि, विद्युत निगम के एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि शाम तक बिजली आपूर्ति दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नए भवन में मशीनों को स्थानांतरित कराने के लिए अभी टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। संवाद

---
बहादुरगंज उपकेंद्र पर बारिश के दौरान आए फॉल्टों को ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। अन्य जगहों पर फॉल्ट को ठीक कराया गया है। - आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed