फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explanation sought from Mirzapur police station in-charge for arriving late at the Sampoorna Samadhan Diwas

Shahjahanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर मिर्जापुर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Mirzapur police station in-charge for arriving late at the Sampoorna Samadhan Diwas
‎शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलान तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला के देर से पहुंचने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। कुल 79 शिकायत आईं जिनमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 20 शिकायतें राजस्व से संबंधित आईं।
विज्ञापन

डीएम ने शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों का समय से समाधान करें। मिर्जापुर में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने पर डीएम ने संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एसडीएम कलान अभिषेक, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ ऋषिपाल, एसपीआरए दीक्षा भंवरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शीतलहर में मद्देनजर अधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जरियनपुर सीएचसी का किया निरीक्षण
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरियनपुर का निरीक्षण कर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने ओपीडी रजिस्टर देखते हुए प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, रोगों की प्रकृति और उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दंत चिकित्सक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जांच कक्ष सहित अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं साफ-सफाई की स्थिति को देखा। एक्सरे तकनीशियन ने बिजली की समस्या बताई। डीएम ने समस्या के समाधान के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

--

13 अधिकारी रहे अनुपस्थित
तिलहर। तहसील परिसर के नए भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदानंद सरोज के सामने 25 शिकायतें आईं। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान 13 विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed