{"_id":"67c20b4cb3fa110c80036e8c","slug":"explanation-sought-from-cho-who-is-absent-a-lot-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138651-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधिक अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधिक अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ का स्पष्टीकरण तलब
Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे अधिक अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ का स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एएमस पोर्टल पर 81 प्रतिशत उपस्थिति होने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने टीबी अभियान, नियमित टीकाकरण आदि कार्यक्रमों, संचालित योजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आयुष्मान गोल्डन कार्ड अधिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ई-कवच के माध्यम से चिह्नित सभी गर्भवती महिलाओं का अधिक संस्थागत प्रसव कराया जाए। डीएम कहा कि एमबीबीएस के 10 रिक्तियों के नियुक्ति के लिए जल्द कार्रवाई की जाए। डीएम ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सरकारी चिकित्सक के रूप में तैनाती के बावजूद यदि किसी चिकित्सक के द्वारा निजी क्लीनिक चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।