फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Executive Peedbluudi Engineer No Front

पीडब्ल्यूूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा

Tue, 11 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। खुटार पुवायां मार्ग स्थित भैंसी नदी के पुल की बार-बार हो रही मरम्मत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक शकुंतला देवी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ताराचंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बतातें चलें कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में भैंसी नदी के पुल की 34 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद भी पुल की स्थित ठीक नहीं है। हालत यह है कि मरम्मत के बाद पुल के ऊपर तीन बार रोड बनवाई जा चुकी है, लेकिन रोड बनने के तीन दिन बाद ही उखड़ जाती है। विधायक ने पुल की मरम्मत सही नहीं होने का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ताराचंद्र का कार्य अत्यंत निंदनीय है। पुवायां क्षेत्र में भैंसी पुल की मरम्मत का कार्य इनके निर्देशन में कराया गया था, जो दो तीन बार उखड़ चुका है। इस तरह पुवायां विधानसभा क्षेत्र में मरम्मत कराई गई सड़कें भी कुछ ही दिन में उखड़ गई हैं। पत्र में अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। उधर ताराचंद्र ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज को मजबूत करने पर बल
बंडा। सनातन ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र ने बंडा में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। कृपाशंकर मिश्र ने कहा कि वह प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर संगठन का सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में उनके निर्देश पर संगठन ने भाजपा का समर्थन किया था, लेकिन जनपद शाहजहांपुर के कार्यकर्ताओं की किसी भी समस्या के निस्तारण में भाजपा सांसद और राज्यमंत्री कृष्णाराज ने उनका कोई सहयोग नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन एकजुटता बनाकर किसी अन्य पार्टी को विकल्प चुनेगा। इससे पूर्व कृपाशंकर का सामज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिओम शुक्ला, जितेंद्र अवस्थी, डॉ. सत्यमोहन पांडे, गुड्डू बाजपेयी, शिवओम शुक्ला, मोनू मिश्रा, भोले मिश्रा, सत्यदेव शुक्ला, हरनाम मिश्रा, बादशाह शुक्ला, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed