{"_id":"6a6a59ebfb994ee3b5087f8d","slug":"executive-engineer-gheraoed-at-the-electrical-substation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180277-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता का किया घेराव
विज्ञापन
जलालाबाद में धरने के दौरान ग्रामीणों की अधिशासी अभियंता व एसडीओ से होती नोकझोंक। संवाद
जलालाबाद। माल्हूपुर गांव में बिजली की लंबे समय से चली आ रही दिक्कत दूर नहीं होने से नाराज गांव वाले बुधवार को दोपहर बिजली उपकेंद्र जा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मिले अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी अधिशासी अभियंता सहित वहां मौजूद एसडीओ सौरभ कश्यप से तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शालू पाठक और गोपाल सिंह ने अधिशासी अभियंता को बताया कि गांव में बिजली के करीब 350 कनेक्शन हैं, जबकि ट्रांसफार्मर 100 केवीए का रखा है। लोड ज्यादा होने से कम क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर एक-दो दिन चलने के बाद ही फुंक जाता है। समस्या को दूर कराने के लिए वे लोग कई बार विद्युत निगम के एसडीओ से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार समाधान का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि गांव में करीब 150 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से कभी भी बिल का भुगतान जमा नहीं किया है।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि इसके बावजूद गांव में 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता को मांग भेज दी गई है। अधिशासी अभियंता ने अपनी बात रखते हुये दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए पांच दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारी ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता और एसडीओ को अपने साथ जमीन पर बैठा लिया। बाद में अधिशासी अभियंता द्वारा पांच दिन के अंदर सौ केवीए का दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवा देने का लिखित आश्वासन दिया। संवाद