{"_id":"680159bbc49f48b2120c50da","slug":"executive-engineer-did-not-attend-the-meeting-orders-for-suspension-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-141835-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैठक में नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता, निलंबन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैठक में नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता, निलंबन के निर्देश
Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्षा जल संचयन के संबंध में कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई राजू मिश्रा नहीं पहुंचे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिशासी अभियंता के निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत वर्षा जल संचयन के लिए शासकीय और अर्द्धशासकीय भवनों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के लिए स्थल स्वीकृत के प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने वर्षा जल संचय के संबंध में मानकों की जानकारी लेते हुए सहायक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि पहले के बने वर्षा जल संचय की जांच कर ली जाए। देखा जाए कि वे ठीक ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं।
उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, कस्तूरबा एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों सहित शहर के सामुदायिक एवं वन स्टॉप सेंटर आदि स्थानों पर वर्षा जल संचय सिस्टम बनाया जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।