फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excitement among newlyweds, increased activity in the market

हरियाली तीजः महिलाओं में उत्साह, बाजारों में बढ़ी रौनक

Sat, 30 Jul 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Excitement among newlyweds, increased activity in the market
शाहजहांपुर में तीजो के लिए चूडिय़ा खरीदती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हरियाली तीज के त्योहार को लेकर शहर में बाजार सज गए हैं। महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रही हैं। 31 जुलाई को तीज पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में हल्की बारिश में भी हरियाली तीज का रंग बाजारों पर सिर चढ़कर बोला। शहर में बहादुरगंज, चौक ओर जलालनगर स्थित बाजारों में चूड़ियों और साड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। कपड़ों की दुकानों पर महिला मनपसंद साड़ी पसंद करती नजर आईं। साड़ियों, चूड़ियों की खरीदारी के साथ ही महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी खरीद रही हैं। सबसे ज्यादा बिक्री मेहंदी की हो रही है। महिलाएं हाथ पर आकर्षक डिजाइन में मेहंदी रचाने के लिए खरीदारी की गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से बाजार में शृंगार, आभूषण, कपड़े, फल एवं मिठाई के दुकानदारों के लिए चांदी रही। कई महीने के बाद दुकानदारों के इनकम के स्रोत खुले जिससे दुकानदारों में खुशी की झलक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में फिरोजाबाद और जयपुर की चूड़ियां व कंगन
इस बार हरियाली तीज 31 जुलाई को पड़ रहा है। दो साल कोरोना की मार के बाद बाजार में उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। दुकानदारों ने इसके लिए खास तैयारी भी की है। फिरोजाबाद से चूड़ियां और जयपुर से जर्किन और लाख से बने कंगन मंगाए गए हैं। बाजार में 20 से 250 रुपये दर्जन तक की चूड़ियां उपलब्ध हैं। कंगनों के रेट 100 से 400 रुपये तक हैं।

ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग
हरियाली तीज को लेकर शहर के बहादुरगंज, चौक व अन्य स्थानों के ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। नवविवाहित महिलाओं एवं युवतियों में हरियाली तीज पर सजने-संवरने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। ब्यूटी पॉर्लर संचालकों द्वारा इसके लिए बाजार में बजट के हिसाब से आकर्षक पैकेज भी दिए जा रहे हैैं।

शाहजहांपुर में तीजो के लिए साड़ी खरीदती महिलाएं ।  संवाद

शाहजहांपुर में तीजो के लिए साड़ी खरीदती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed