फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Excavation work near the roadways bus stand makes commuting extremely difficult.

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे के पास खोदाई, निकलना हुआ दूभर

Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Excavation work near the roadways bus stand makes commuting extremely difficult.
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम जारी रहने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था ने रास्ते में बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया। हालांकि, बाइक और स्कूटी निकलने भर की जगह बनी रही, जिससे दोपहिया वाहन चालक दिनभर इस रास्ते से गुजरते रहे।
विज्ञापन

खोदाई कार्य के कारण रोडवेज बसों का संचालन बस अड्डे से नहीं हो सका। बसों को हथौड़ा चौराहा और सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित किया गया। इससे बस से सफर करने वाले यात्रियों को पहले इन स्थानों तक पहुंचना पड़ा। यात्रियों को मुख्य बस अड्डे के बजाय दूसरे स्थान से बस पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्हें दूसरे शहरों या दूरदराज के क्षेत्रों की बस पकड़नी थी। उन्हें सामान लेकर दूसरे साधन से हथौड़ा चौराहा या सेटेलाइट बस अड्डे तक जाना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि खोदाई कार्य के दौरान आवागमन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बस पकड़ने के लिए उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बसों का संचालन दो स्थानों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed