{"_id":"657df368c71761f3020c1384","slug":"ex-servicemen-celebrated-vijay-diwas-brave-women-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-9963-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस, वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस, वीर नारियों को किया सम्मानित
Sun, 17 Dec 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
वीर नारी को सम्मानित करते ग्रुप कैप्टन प्रमोद गुप्ता। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। भारतीय सेना ने 16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तानी सेना पर विजय हासिल की थी। इसी उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने विजय दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में 75 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हिस्सा लिया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में शनिवार को विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ग्रुप कैप्टन व पूर्व कल्याण अधिकारी प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। ग्रुप कैप्टन ने वीर नारी पुष्पा देवी, रंजीत कौर, को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, सूबेदार मेजर दिनेश अवस्थी, सूबेदार मेजर सतीश चौहान, सूबेदार मेजर रमेश दीक्षित, हवलदार सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में भारत माता की जय के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।