{"_id":"6733b72ef2b450d3d40e6ef6","slug":"ever-since-we-started-relying-on-khatu-wale-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-131054-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ...जब से हम खाटू वाले के सहारे हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ...जब से हम खाटू वाले के सहारे हो गए
विज्ञापन
पुवायां में खाटू श्याम के संकीर्तन में उमड़ी भीड़। संवाद
पुवायां। श्री श्याम परिवार कल्याण समिति की ओर से सोमवार रात नगर के एक पैलेस में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।
संकीर्तन में खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई, इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद पूजन कर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। समस्तीपुर की रेशमी शर्मा ने कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम, मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे श्याम आएंगे, सब झूमो नाचो बाबा आने वाले हैं, मैं लाडला खाटू वाले का, सारे दुख दूर हमारे हो गए जब से हम खाटू वाले के सहारे हो गए आदि भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। बरेली के सौरभ विचित्र ने भी श्याम बाबा के कई भजन सुनाए।
शाहजहांपुर के विकास शर्मा ने भी बाबा के तमाम भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। आधी रात को फूलों की होली खेली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। सुबह आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संकीर्तन में पूरी रात श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में जोत के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति की ओर से आठ कन्याओं की शादी के बाद रात में सभी जोड़ों को मंच से सम्मानित किया गया। आयोजन में श्याम परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।