फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even when difficulties arise, wise people do not abandon the path of welfare: Swami Satyanand

कठिनाइयां होने पर भी कल्याण का मार्ग नहीं छोड़ते विवेकी मनुष्य : स्वामी सत्यानंद

Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Even when difficulties arise, wise people do not abandon the path of welfare: Swami Satyanand
जलालाबाद में अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में प्रवचन सुनाते पीठाधीश्वर
जलालाबाद। अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में सोअहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद विवेकी और धीर पुरुष केवल कल्याण के मार्ग का ही अनुसरण करते हैं। अविवेकी और अज्ञानी मनुष्य केवल अपना पेट भरने वाले अथवा खुद को अच्छा लगने वाले मार्ग का चयन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अविवेकी मनुष्य केवल तात्कालिक लाभ के बारे में सोचता है। दूरगामी परिणाम को लेकर कभी विचार नहीं करता। कल्याण का मार्ग काफी परेशानी भरा होता है और उस पर चलने वाले को बड़ी परीक्षाएं देनी होती हैं, लेकिन इसके परिणाम सुखद और आनंददायक होते हैं। इसके विपरीत स्वार्थ के रास्ते पर चलने से केवल पश्चाताप हासिल होता है। इस प्रसंग में उन्होंने शास्त्रोक्ति सहित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, सत्यवादी हरिश्चंद्र, धर्मराज युधिष्ठिर जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी ने जीवन में बहुत कष्ट भोगे, लेकिन अंत में सफलता, राज्य, विजय, वैभव और कीर्ति ने उनका वरण किया।
विज्ञापन


स्वामी प्रीतमदास महाराज ने कहा कि हमें श्रेष्ठ मार्ग पर चलते हुए यज्ञ, दान व तप आदि जैसे कर्म सदैव करते रहना चाहिए। इससे अंतःकरण शुद्ध होकर परमार्थ का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वामी प्रणवानंद ने कहा कि दिया हुआ दान कई गुना होकर वापस मिलता है। स्वामी नारायणानंद ने कहा कि दान सदैव सुपात्र को ही देना चाहिए। सम्मेलन में स्वामी भगवतानंद, स्वामी सच्चिदानंद ने भी प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन छह जनवरी तक चलेगा।

जलालाबाद में अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में प्रवचन सुनाते पीठाधीश्वर

जलालाबाद में अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में प्रवचन सुनाते पीठाधीश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed