{"_id":"68a314f3dedf66c06a048f2a","slug":"even-though-he-doesnt-have-both-hands-arsalan-showed-his-strength-in-batting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150652-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोनों हाथ नहीं, फिर भी अर्सलान ने बल्लेबाजी में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोनों हाथ नहीं, फिर भी अर्सलान ने बल्लेबाजी में दिखाया दम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रॉयल देने आए दिव्यांग अर्सलान। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश दिव्यांग एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट ट्रॉयल का आयोजन लोधीपुर स्थित अकादमी में हुआ। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को मुख्य अतिथि लीजेंड लीग खिलाड़ी राजशेखर मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों से आए 40 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम दिखाया।
निर्णायक मंडल में यूसुफ पठान अकादमी के पूर्व मुख्य कोच अभिषेक कुमार, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, अजीत सिंह चारग, हिमांशु गुप्ता, केडी सिंह, इरफान खान शामिल रहे। कासगंज के अर्सलान जमाल, कानपुर के राहुल, उन्नाव के विजय, बनारस के सलमान, कानपुर के नवनीत ने अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
ट्रॉयल में अर्सलान ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनके दोनों हाथ नहीं थे, फिर भी बल्लेबाजी से दम दिखाया। उत्तर प्रदेश दिव्यांग एसोसिएशन की तरफ से राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को तीन और चार सितंबर को कानपुर में होने वाली लीग में मौका मिलेगा। इसके लिए तीन-तीन टीमें तैयार की जाएंगी।