{"_id":"69a6d5a4f30d6a49e0007aeb","slug":"even-on-holi-the-main-road-of-the-village-was-filled-with-garbage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167072-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर भी गांव के मुख्य मार्ग पर लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर भी गांव के मुख्य मार्ग पर लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन
जैतीपुर। होली होने पर भी बझेड़ा भगवानपुर गांव के मुख्य मार्ग पर लगा कूड़े और गंदगी का अंबार हटाने की जरूरत नहीं समझी गई। इस कारण गांव के लोग खासे खफा हैं।
पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे पर स्थित बझेड़ा भगवानपुर गांव के मुख्य मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा कूड़े-कचरे और गंदगी के ढेर से ढक गया है। गांव में कूड़ा ढोने के लिए ग्राम पंचायत को एक वाहन भी सुलभ कराया गया है, लेकिन सफाई कर्मी के नियमित रूप से नहीं आने से गांव गंदगी के ढेर में बदल गया है।
गांव में खेड़ा रठ बाजार तक जाने वाले मार्ग पर नत्थू अली के घर से लेकर बृजेश शर्मा के घर तक मार्ग गड्ढों से ऊबड़-खाबड़ हो गया है और वहां नालियां के पानी से रास्ते पर इतना दलदल हो गया है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना कठिन है।
विज्ञापन
हर साल गांव में होली मिलन में क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह भी आते हैं। गांव के वीरेंद्र सिंह, पिंकू सिंह, रोहित सिंह, सुबोध कुमार, महेंद्र सिंह, सत्यवीर आदि ने मुख्य रास्ते से गंदगी जल्द साफ कराने की प्रशासन से मांग की है। संवाद