फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even before the Chief Minister, many ministers went abroad, even then investment did not come: Ajay Rai

मुख्यमंत्री से पहले भी कई मंत्री विदेश गए, तब भी नहीं आया निवेश : अजय राय

Mon, 23 Feb 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Even before the Chief Minister, many ministers went abroad, even then investment did not come: Ajay Rai
सिटी पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष को फरसा देकर स्वागत करते युवा कांग
शाहजहांपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहले भी मंत्री विदेश गए। उसके बाद भी कोई निवेश नहीं आया। नए कारखाने आने के बजाय पुरानी फैक्टरी बंद हो रहीं हैं।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज जाते समय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के आवास पर रुके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यसभा सांसद के शाहजहांपुर में निधि देने पर कहा कि भाजपा के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आरोप लगाया कि लोकायुक्त ने भाजपा के एक विधायक को घूस लेते पकड़ा।
विज्ञापन

यूजीसी पर बोले कि पहले मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाने वाली भाजपा अब हिंदुओं को लड़ाने का काम कर रही है। नफरत की राजनीति कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। बदायूं में अल्पसंख्यकों को पीटा जा रहा है। बड़े काम गुजरात के ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने शंकराचार्य पर रिपोर्ट दर्ज होने के आदेश पर कहा कि शंकराचार्य सभी के पूज्यनीय हैं। सरकार शंकराचार्य व उनके शिष्यों को फंसा रही है। यह पूरे सनातन और देशवासियों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रदेश अध्यक्ष ने ठीक बताया। कहा कि यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोट को अपना बता दिया। इस झूठ को आइना दिखाने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। झांसी व ललितपुर में कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया और झूठ बोलने वालों पर अब तक सरकार ने कार्रवाई नहीं की।
इस मौके पर सीतापुर के सांसद राजेश राठौर, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, तकवीम हसन खां, अशफाक उल्ला खां, पवन सिंह, अनूप वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, गौरव त्रिपाठी, शोभित मिश्रा, फुरकान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
--
प्रतीकात्मक फरसा देकर स्वागत किया
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भगवान परशुराम का प्रतीकात्मक फरसा देकर अभिनंदन किया। राय ने कहा कि फरसा देकर स्वागत करना न केवल सांस्कृतिक सम्मान है, बल्कि पार्टी को जिले में नई धार और ऊर्जा प्रदान करने का प्रतीकात्मक संदेश भी है। इससे पहले युवाओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

--
तिलहर में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

तिलहर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला रविवार दोपहर करीब एक बजे पहुंचा। यहां नगराध्यक्ष जाने आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर पार्क के पास जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर फूल-मालाएं पहनाईं और जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। उन्होंने भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed