फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after a month, police could not find any trace of the BSF jawan.

Shahjahanpur News: एक महीने बाद भी बीएसएफ जवान का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

Fri, 05 Apr 2024 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Even after a month, police could not find any trace of the BSF jawan.
शाहजहांपुर। मोहल्ला खिरनीबाग निवासी बीएसएफ के सिपाही चंद्रप्रकाश का एक महीने बाद भी सुराग नहीं लग सका। मध्य प्रदेश के विजयवाड़ा में एटीएम बूथ में रुपये निकालने की फुटेज सीसीटीवी में नजर आने के बाद भी कोई लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

49 बटालियन जम्मू कश्मीर में सिपाही के पद पर कार्यरत चंद्रप्रकाश 16 फरवरी को छुट्टी पर आने के बाद चार मार्च को लौट रहा था। ट्रेन से वह लापता हो गया था। व्हाट्सएप पर अंतिम सीन सुबह 6:02 बजे प्रदर्शित होने के बाद भाई शैलेंद्र कुमार ने एसपी अशोक कुमार से मिलकर उसे खोजने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

फिरौती मांगे जाने की बात सामने आने के बाद खलबली मच गई थी, तब पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसके बैंक खाते से रुपये निकलने के बाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश के विजयवाड़ा तक गई जहां पर सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चंद्रप्रकाश स्वयं कहीं गया है। उसके बाद से कोई सुराग नहीं लग सका। एक माह के बाद भी बीएसएफ जवान की लोकेशन नहीं मिलने पर भाई शैलेंद्र ने एसपी से मुलाकात की थी। उसने बताया कि हनीट्रैप का शिकार करने वाली महिला से पुलिस पूछताछ नहीं कर रही है। 25 फरवरी को पांच हजार रुपये महिला को ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए थे। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि चंद्रप्रकाश की गुमशुदगी दर्ज है। उसे तलाशने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed