फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after 36 hours, the power situation in Kalan is in a bad state, people are angry

Shahjahanpur News: 36 घंटे के बाद भी कलान में बिजली व्यवस्था बदहाल, लोगों में आक्रोश

Sun, 29 Jun 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours, the power situation in Kalan is in a bad state, people are angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। कलान नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था 36 घंटे के बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। बिजली आपूर्ति न आने से लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली न आने से नगर पंचायत अध्यक्ष हरेनारायण गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने परौर तिराहे पर जाम लगा दिया था। रात करीब दस बजे से चार घंटे तक लोग जाम लगाए रहे। जेई और एसडीओ ने मौके पर आने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कलान ने जेई से बात की। उन्होंने शनिवार को बिजली ठीक होने का आश्वासन दिया था। 36 घंटे के बाद भी बिजली व्यवस्था ठीक नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है।
-------
ओवरलोडिंग में जली बंच, गर्मी में बेहाल रहे लोग
-निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर की बंच लाइन सिंह पेट्रोल पंप के पास ओवरलोडिंग की वजह से जल गई। इसके चलते रात करीब दो से तीन बजे तक बिजली गायब रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग बेहाल रहे। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र के महमंद जलालनगर में तड़के बिजली गायब हो गई। इसके बाद सबमर्सिबल व मोटर न चलने से लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। शनिवार को दोपहर में गोविंदगंज में तीन घंटे तक बिजली गायब रही। इसके अलावा 33 केवी हथौड़ा की मुख्य लाइन को शुरू कराने की वजह से सिटी पार्क उपकेंंद्र को शाम तीन से चार बजे तक बंद रखा गया है।
विज्ञापन

---------
मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी बिजली
विद्युत उपकेंद्र अब्दुल्लागंज के अंतर्गत कच्चा कटरा फीडर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के घर के सामने रखे 630 केवीए ट्रांसफार्मर पर कार्य किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि कार्य के चलते सुबह नौ से 11 बजे तक तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह 630 केवीए व 250 केवीए बेरी चौकी ट्रांसफार्मर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रखकर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed