{"_id":"62815c910531ee25442f1898","slug":"evacuated-the-pavement-twice-then-encroached-upon-shahjahanpur-news-bly4849831196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअसरः दो बार खाली कराया फुटपाथ, फिर जमा लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअसरः दो बार खाली कराया फुटपाथ, फिर जमा लिया कब्जा
विज्ञापन
पुवायां में राजीव चौक के पास बंडा रोड पर हाईवे पर लगी दुकानें और खड़े वाहन
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार द्वारा दो बार फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली गई हैं। वाहन रोड पर खड़े होते हैं। इस कारण राजीव चौक के पास दिन में कई बार जाम लग जाता है।
बंडा और खुटार रोड पर 28 अप्रैल को दुकानदारों को चेतावनी देकर फुटपाथ खाली कराया था। दो दिन बीतने के बाद फिर से फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें सजा दी गईं। दोनों अधिकारियों ने फिर से सात मई को राजीव चौक के पास बंडा रोड पर दुकानदारों को चेतावनी दी थी। दुुकानों को फुटपाथ से हटवाया था।
चार दिन बाद ही फिर से फुटपाथ कब्जा लिया गया। गन्ने को रस बेचने वाला कोल्हू, फलों के ठेलों फुटपाथ पर ही खड़े सजा दिया गया। राजीव चौक पुवायां का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे के आसपास फुटपाथ घेरकर दुकानें लगाने से खरीदारी करने वाले वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। इस कारण दिनभर में यहां कई बार जाम लगता है। जाम के कारण राजीव चौक पर कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के हटते ही घिर जाता है फुटपाथ
अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिसकर्मी जैसे ही हटते हैं, दुकानदार तुंरत फुटपाथ कब्जा कर दुकानें लगा देते हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनसे कुछ लोग रुपये लेकर दुकान लगवाते हैं। कार्रवाई रुपये लेने वालों पर होनी चाहिए।
अवैध टैक्सी स्टैंड भी बनता है जाम की वजह
राजीव चौक के पास बंडा मार्ग पर अवैध टैक्सी स्टैंड भी चल रहा है। फुटपाथ पर लगी दुकानों के आगे वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं। कुछ लोग डग्गामार वाहन चालकों से टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली भी करते हैं। अवैध टैक्सी स्टैंडों को सख्ती से बंद करने के आदेश के बाद भी पुवायां में बंडा, खुटार, निगोही, मोहम्मदी और शाहजहांपुर रोड पर हाईवे पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं और अवैध वसूली की जाती है।