फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Estimation of scam of more than 100 crore rupees in health department

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग में 100 करोड़ रुपये से भी अधिक के घोटाले का अनुमान

Thu, 10 Apr 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Estimation of scam of more than 100 crore rupees in health department
मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी कार्यालय। फाइल फोटो
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में गैरजरूरी उपकरण व अन्य सामान की खरीद में हुआ घोटाला सौ करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान डीएम ने जताया है। जिस स्टेथोस्कोप की एमआरपी तीन सौ रुपये है, उसे भी 15 सौ रुपये में खरीदा गया था।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, दोषी पूर्व सीएमओ समेत सात अफसर और कर्मचारियों से इसकी रिकवरी की जाएगी। हालांकि, सेवानिवृत्त सीएमओ के तीन वर्ष के कार्यकाल की शासन स्तर से जांच के बाद घोटाले की पूरी तस्वीर साफ होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने स्वास्थ्य विभाग में सामान खरीद में गड़बड़ी की डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी। डीएम ने सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई थी। सीडीओ के निरीक्षण में ददरौल सीएचसी के भंडारगृह में भारी मात्रा में फर्नीचर और मेडिकल उपकरण बरामद हुए थे।
विज्ञापन

सामान खरीद के बारे में बताया गया था कि यह सामान कोरोना काल के दौरान 86 उपकेंद्रों के लिए खरीदा गया था। 86 उपकेंद्र कागजों पर बना लिए गए थे। सामान का इस्तेमाल ही नहीं किया गया। पुराने जिला अस्पताल परिसर के दो स्टोर में भी सीडीओ ने बड़ी संख्या में सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीएमओ डॉ. आरके गौतम धन के दुरुपयोग के बावजूद बिना आपत्ति किए बिलों को पास करते रहे। एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार को 62 वर्ष की सेवा अवधि बीतने के बाद भी प्रशासनिक पद पर रखा गया। घोटाले में प्रधान सहायक संजय सिंह, लेखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी राम किशोर, एसीएमओ डॉ. मनोज मिश्र पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

डीएम के मुताबिक, प्रमुख सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य को पूरी जांच रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन के बाद रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed